आबकारी विभाग का बड़ा फैसला, बार की लाइसेंस फीस जमा कराने की अवधि 15 अप्रैल तक बढ़ी

आबकारी विभाग का बड़ा फैसला, बार की लाइसेंस फीस जमा कराने की अवधि 15 अप्रैल तक बढ़ी

आबकारी विभाग का बड़ा फैसला, बार की लाइसेंस फीस जमा कराने की अवधि 15 अप्रैल तक बढ़ी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: March 31, 2020 5:09 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के आबकारी विभाग ने बड़ा फैसला लिया है।

पढ़ें- आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी कार्यालय 14 अप्रैल तक रहेंगे बंद…

नोवल कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए वर्ष 2020-21 की बार लायसेंस की फीस जमा कराने की अवधि को 15 अप्रैल तक तक बढ़ाए जाने के साथ ही बीते 22 मार्च से लॉकडाउन की अवधि पर बार एवं क्लब के लिए मदिरा के उठाव के लिए निर्धारित न्यूनतम प्रत्याभूत मात्रा से भी छूट प्रदान किए जाने का आदेश जारी किया है।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि, प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 9

वर्ष 2020-21 की एफएल 3, एफएल 3 क, एफएल 4 एवं एफएल 4 क हेतु निर्धारित लायसेंस फीस को जमा किए जाने हेतु लायसेंसियों को 15 अप्रैल तक का समय दिया गया है।


लेखक के बारे में