सतना। जिलाअस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया,जब एक पत्नी ने अपने पति की प्रेमिका को चप्पलों से बेदम पिटा दिया।मामला सतना जिला अस्पताल का है. दरअसल सतना के हनुमान नगर नई बस्ती निवासी आनंद पांडे एक औरत से प्रेम करता था.आए दिन दोनों कहीं ना कहीं मिलते रहते थे। जिसकी भनक आनंद की पत्नी पूनम पांडे को लग गई और आज पूनम अपने पति का पीछा करते हुए सतना जिला अस्पताल पहुंच गई।
ये भी पढ़ें –सात माह की मासूम को सड़क किनारे रख फांसी पर लटक गई महिला
आनंद पांडे अपनी प्रेमिका के साथ सतना जिला अस्पताल में बैठा हुआ था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की गुफ्तगु चल ही रही थी कि आनंद की पत्नी पूनम वहां पहुंच गयीऔर दोनों के ऊपर हमला बोल दिया फिर क्या था पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया गुस्से से आग बबूला पूनम ने अपने पति आनंद की प्रेमिका के बाल पकड़ लिया और चप्पलों से उसकी धुनाई कर दी गुस्सा इतना था की प्रेमिका को फर्श पर पटक दिया और उसे दोबारा पीटने लगी कई लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की लेकिन पूनम का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। अब पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीच बचाव किया तब कही जाकर पिट रही प्रेमिका ने राहत की सांस ली पत्नी के चंगुल से पुलिस ने छुड़ाया, और दोनों पक्ष को सिटी कोतवाली थाने ले जाया गया है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।
वेब डेस्क IBC24