ऑनलाइन निर्देशन पत्र भरने वाले गिनेचुने राज्यों में शामिल हुआ छत्तीसगढ़, सॉफ्टवेयर ONNO करेगा निकाय चुनाव में मदद

ऑनलाइन निर्देशन पत्र भरने वाले गिनेचुने राज्यों में शामिल हुआ छत्तीसगढ़, सॉफ्टवेयर ONNO करेगा निकाय चुनाव में मदद

ऑनलाइन निर्देशन पत्र भरने वाले गिनेचुने राज्यों में शामिल हुआ छत्तीसगढ़, सॉफ्टवेयर ONNO करेगा निकाय चुनाव में मदद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: November 16, 2019 1:42 pm IST

रायपुर। आगामी नगरीय निकायों के चुनाव में पार्षद पद के उम्मीदवार ऑनलाइन नाम निर्देशन पत्र भर सकेंगे । ऑनलाइन सॉफ्टवेयर ओनो (ONNO) के माध्यम से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त की व्यवस्था स्थापित करने वाले राज्यों में अब छत्तीसगढ़ भी शामिल हो गया हैं । ऑनलाइन नाम निर्देशन पत्र भरने तथा निर्वाचन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी देने के लिए आज रायपुर में जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और मास्टर्स ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें —रेडियंट वे स्कूल हादसा, एडवेंचर कंपनी के संचालक और मैनेजर गिरफ्तार

प्रशिक्षण में राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर रामसिंह ने कहा कि इस सॉफ्टवेयर के कारण रिटर्निंग अधिकारी संबंधित उम्मीदवार का नाम निर्देशन पत्र पहले ही ऑनलाइन देखकर प्रारम्भिक जांच कर सकेगा । इससे अंतिम तिथि को अधिक संख्या में आने वाले नाम निर्देशन पत्र के कारण होने वाली कठिनाई से बचा जा सकेगा । नाम निर्देशन पत्र भरने में कोई असुविधा न हो इसके लिए जिले में स्थित लोक सेवा केंद्र, जोन कार्यालय, नगर निगम, नगर पालिका और अन्य सुविधाजनक स्थानों पर कंप्यूटर के साथ डाटा एंट्री ऑपरेटर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये गए हैं।

ये भी पढ़ें — अनिल अंबानी ने रिलायंस कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर पद से दिया इस्तीफा, एक लाख करोड़ से अधिक हुआ कंपनी का घाटा

ऑनलाइन नाम निर्देशन व्यवस्था स्थापित करने वाले गिनेचुने राज्यों में छत्तीसगढ़ भी शामिल हो गया है। प्रशिक्षण के दौरान नगरपालिका नियमों में हाल ही में हुए संशोधनों की जानकारी देते हुए उनके अनुरूप चुनाव प्रक्रिया संचालित करने की जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण के दौरान पार्षद पद के लिये निर्वाचन व्यय सीमा तय होने के कारण अभ्यर्थियों के व्यय लेखा की जांच के लिए निर्वाचक व्यय संपरीक्षक की नियुक्ति और उनके कार्यों के संबंध में भी जानकारी दी गई ।

ये भी पढ़ें — प्रदेश की राजधानी को मिला देश की बेस्ट स्मार्ट सिटी का अवार्ड, 3 कैटेगिरी में रही अव्वल


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com