फर्जी टीआरपी: पुलिस ने पांच चैनलों के वित्तीय लेन-देन की जांच की

Ads

फर्जी टीआरपी: पुलिस ने पांच चैनलों के वित्तीय लेन-देन की जांच की

  •  
  • Publish Date - October 22, 2020 / 08:07 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

मुंबई, 22अक्टूबर (भाषा) मुंबई पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी टेलीविजन रेटिंग प्वॉइंट (टीआरपी) घोटाले में संलिप्त पांच चैनलों के वित्तीय लेनदेन की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में हुए लेनदेन की जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा,‘‘मुंबई अपराध शाखा की अपराध खुफिया इकाई (सीआईयू) ने पांच चैनलों की पांच वर्षों में हुए वित्तीय लेन देन की जांच शुरू की है।’’

उन्होंने बताया कि इस बीच पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर रिपब्लिक टीवी चैनल के सीएफओ एस सुंदरम के बयान दर्ज किए और उन्हें शुक्रवार को फिर बुलाया जाएगा।

भाषा शोभना अमित

अमित