कोरोना संक्रमित मरीज की मौत से आक्रोशित परिजनों ने डीएमसीएच में हंगामा, तोड़फोड़ किया

Ads

कोरोना संक्रमित मरीज की मौत से आक्रोशित परिजनों ने डीएमसीएच में हंगामा, तोड़फोड़ किया

  •  
  • Publish Date - April 11, 2021 / 04:14 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

दरभंगा (बिहार), 11 अप्रैल (भाषा) दरभंगा मेडिकल कालेज अस्पताल (डीएमसीएच) में कोरोना वायरस संक्रमण से एक मरीज की मौत से आक्रोशित उसके परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रविवार को डीएमसीएच में हंगामा और तोड़फोड़ किया।

डीएमसीएच के अधीक्षक मणि भूषण शर्मा ने बताया की उक्त मरीज की स्थिति सामान्य थी। शौचालय में उसकी मौत हो गयी है । इसमें किसी प्रकार की लापवाही सामने नहीं आयी है पर कर्मियों से पूछताछ की जायेगी।

मृतक के पिता, जोकि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालाय में कार्यरत हैं, का कहना है कि रविवार की सुबह अपने पुत्र को ब्रश और खाद्य सामग्री सहित अन्य आवश्यक समान देने आये थे । इसी दौरान एक कर्मी ने उन्हें बताया कि उनका पुत्र शौचालय में कई घंटे से पड़ा हुआ है। यह सुनकर वह दौड़ते हुए शौचालय पहुंचे और कमोड पर पुत्र को मृत अवस्था में पाया ।

इस घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने हंगामा और तोड़फोड़ किया जिसके बाद अनुमंडल अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस की टीम डीएमसीएच पहुंची और अनुमंडल अधिकारी ने समझाकर लोगों को शांत कराया।

भाषा स0 अनवर अर्पणा

अर्पणा

शीर्ष 5 समाचार