Bhilwara Mobile Shop Theft Video: चेहरे पर मोदी का मुखौटा.. हाथों में कटर.. शातिर चोर ने दुकान से पार किया इतने लाख का सामान, वीडियो देख पुलिस के भी उड़े होश

Ads

Bhilwara Mobile Shop Theft Video: मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले चोर ने अपनी पहचान छिपाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहना था।

  •  
  • Publish Date - June 30, 2026 / 06:49 PM IST,
    Updated On - June 30, 2026 / 06:55 PM IST

Bhilwara Mobile Shop Theft Video/Image Credit: X Handle

HIGHLIGHTS
  • राजस्थान के भीलवाड़ा में चोरों ने मोबाइल दुकान को बनाया निशाना।
  • पीएम मोदी का मुखौटा पहनकर चोरी करने पहुंचा था युवक।
  • चोर ने लाखों के मोबाइल चुराए हैं।

Bhilwara Mobile Shop Theft Video: भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा से चोरी का एक अजीबो गरीब और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां करेड़ा कसबे में एक गिरोह ने मोबाइल दुकान को निशाना बनाया और लाखों रुपए के मोबाइल पार कर दिए। इस चोरी में सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि, एक चोर ने अपनी पहचान छिपाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहना था। सोमवार, 29 जून 2026 की आधी रात को हुई इस वारदात में चोरों ने दुकान से लगभग 35 से 40 महंगे स्मार्टफोन साफ कर दिए, जिनकी कीमत 4 से 5 लाख रुपए के बीच आंकी जा रही है।

‘मुखौटाधारी चोर’ सीसीटीवी में हुआ कैद

चोरी की इस वारदात की जानकारी मिलते ही करेड़ा थाना अधिकारी पूरणमल मीणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। (Bhilwara Mobile Shop Theft Video) पुलिस ने जब दुकान और उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू किया, तो वे भी दंग रह गए। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि लाल रंग की जैकेट पहने एक चोर ने अपने चेहरे पर हूबहू पीएम नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगा रखा है और वह बड़ी सफाई से वारदात को अंजाम दे रहा है।

एक और दुकान में भी चोरी का प्रयास

Bhilwara Mobile Shop Theft Video: इतना ही नहीं पुलिस की जांच में ये भी सामने आया है कि, इसी गिरोह ने कस्बे के ही ‘बीज गोदाम चौराहा’ स्थित ‘सांवरिया मोबाइल’ नामक एक दूसरी दुकान का भी शटर तोड़ने का प्रयास किया था। उस दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी वही मुखौटाधारी शख्स हाथ में कटर/लोहे की रॉड लेकर शटर का ताला तोड़ने की नाकाम कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है।

वहीं करेड़ा थाना पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। मामले की जांच शुरुआती चरण में है और जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

  1. Bhopal Girl Kidnapping News: राजधानी में 9 साल की मासूम का अपहरण, कुछ देर बाद इस हालत में मिली बच्ची, देखकर पुलिस भी रह गई हैरान 
  2. Tree falls on school bus: चलती स्कूल बस के ऊपर ही जा गिरा पूरा पेड़, सवार थे डेढ़ दर्ज स्कूली बच्चे, फ़ौरन शुरु हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन लेकिन नहीं बचाई जा सकी जान
  3. West Bengal DA Hike: 16 हजार रुपए तक बढ़ेगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी! DA में इतने प्रतिशत के इजाफे से बरसेगा पैसा, जानिए कब से मिलेगा लाभ?