शिवपुरी के कोलारस थाना अंतर्गत ग्राम साखनौर में किसान चरण सिंह जाटव ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली बताया जा रहा है कि मृतक किसान के पास 2 बीघा जमीन थी जो किसी साहूकार के यहां गिरवी रखी थी फसल खराब और मुआवजा न मिलने से किसान के परिवार की हालत खराब थी जिसके चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली इस मामले में पुलिस की संवेदनहीनता एक बार फिर सामने आई है किसान के आत्महत्या करने के 3 घण्टे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
वेब डेस्क, IBC24