कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या की कोशिश, गंभीर

Ads

कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या की कोशिश, गंभीर

  •  
  • Publish Date - June 3, 2018 / 01:10 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश में कर्ज से परेशान एक और किसान ने आत्महत्या की कोशिश की। बुरहानपुर के ग्राम ग्राम बसाड़ निवासी इस किसान ने कीटनाशक पी कर आत्महत्या की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसान की फसल दो दिन पहले आए आंधी-पानी से तबाह हो गई थी। बीते दस दिन में 4 किसानों ने आत्महत्या की है।

बता दें कि 10 दिन के अंदर राज्य में कर्ज से परेशान 4 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। इनमें दो मामले बैतूल जिले के थे जबकि तीसरा रायसेन का। चौथा मामला बालाघाट जिले के बारासिवनी का था, जहां कर्ज से परेशान एक किसान ने कीटनाशक पीकर जान दे दी थी।

 

वेब डेस्क, IBC24