महाराष्ट्र के बदलापुर में औद्योगिक ईकाई में लगी आग, कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र के बदलापुर में औद्योगिक ईकाई में लगी आग, कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र के बदलापुर में औद्योगिक ईकाई में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: March 27, 2021 3:46 am IST

ठाणे, 27 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र में ठाणे जिले की बदलापुर एमआईडीसी में एक औद्योगिक ईकाई में शनिवार तड़के भयंकर आग लग गई।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम ने कहा, ‘‘आग सुबह करीब सवा चार बजे लगी। अंबरनाथ तथा बदलापुर एमआईडीसी से दमकल की चार गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना हुई। आग पर काबू पा लिया गया है।’’

उन्होंने बताया कि दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है।

भाषा गोला शोभना

शोभना


लेखक के बारे में