नवी मुंबई निगम आयुक्त के बंगले में लगी आग, कोई हताहत नहीं

नवी मुंबई निगम आयुक्त के बंगले में लगी आग, कोई हताहत नहीं

नवी मुंबई निगम आयुक्त के बंगले में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: November 2, 2020 12:12 pm IST

ठाणे , दो नवंबर (भाषा) नवी मुंबई निगमायुक्त के बंगले में सोमवार दोपहर करीब एक बजे आग लग गई, जिससे बंगले की लॉबी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनएमएमसी के संभागीय अग्निशमन अधिकारी पुरुषोत्तम जाधव ने कहा कि मौके पर पहुंचे दो दमकल वाहनों और कर्मचारियों ने करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया।

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और आयुक्त अभिजीत भटनागर तथा उनका परिवार सुरक्षित है।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में