महाराष्ट्र के सांगली में चीनी मिल के कार्यालय में आग लगी

Ads

महाराष्ट्र के सांगली में चीनी मिल के कार्यालय में आग लगी

  •  
  • Publish Date - January 11, 2021 / 10:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

पुणे, 11 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे से 230 किलोमीटर दूर सांगली जिले के मिराज इलाके में सहकारी चीनी मिल के क्षेत्रीय कार्यालय में सोमवार तड़के आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सांगली के पुलिस अधीक्षक दीक्षित गेदाम ने कहा कि आग राजारामबापू सहकारी चीनी मिल के क्षेत्रीय कार्यालय में लगी और कुछ फाइलें उसकी चपेट में आई गईं। अभी किसी ने इस मामले में शिकायत नहीं दी है।

चीनी मिल के प्रबंध निदेशक आर डी माहुली ने कहा कि कार्यालय सवलवाड़ी में स्थित है और यह पता लगाया जा रहा है कि यह घटना थी या जानबूझकर आग लगाई गई।

माहुली ने कहा, ”अभी हमने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।”

इस बीच एक किसान संगठन के सदस्य ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर कहा कि गन्ने की फसल का पर्याप्त बकाया नहीं मिलने से नाराज कुछ किसानों ने आग लगाई।

भाषा जोहेब माधव

माधव