एसएस रिटेल के शेयर की बाजार में मजबूत शुरुआत, 80 प्रतिशत से अधिक उछला

Ads

एसएस रिटेल के शेयर की बाजार में मजबूत शुरुआत, 80 प्रतिशत से अधिक उछला

  •  
  • Publish Date - September 23, 2026 / 05:43 PM IST,
    Updated On - September 23, 2026 / 05:43 PM IST

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) विभिन्न ब्रांड के मोबाइल फोन बेचने वाली एसएस रिटेल लिमिटेड का शेयर बुधवार को कारोबार के पहले दिन 424 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 51 प्रतिशत बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ। अंत में 80 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई में शेयर 639.10 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 50.73 प्रतिशत अधिक है। कारोबार के दौरान यह 80.87 प्रतिशत बढ़कर 766.90 रुपये तक पहुंचा। अंत में शेयर 80.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 765.15 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई में शेयर ने 624 रुपये पर शुरुआत की, जो निर्गम मूल्य से 47.16 प्रतिशत अधिक है। यह अंत में 76.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 748.80 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 5,690.24 करोड़ रुपये रहा।

एसएस रिटेल लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह शुक्रवार को 103.30 गुना अभिदान मिला था।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 403 से 424 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

भाषा योगेश रमण

रमण