जिंदल सुप्रीम का शेयर पहले कारोबारी दिन करीब 38 प्रतिशत चढ़ा

Ads

जिंदल सुप्रीम का शेयर पहले कारोबारी दिन करीब 38 प्रतिशत चढ़ा

  •  
  • Publish Date - September 23, 2026 / 05:47 PM IST,
    Updated On - September 23, 2026 / 05:47 PM IST

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) प्लास्टिक पाइप और इससे जुड़े उत्पाद बनाने वाली कंपनी जिंदल सुप्रीम इंडिया लिमिटेड का शेयर बुधवार को 93 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 38 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 121.90 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 31 प्रतिशत अधिक है। कारोबार के अंत में यह दिन के उच्चतम स्तर 127.99 रुपये पर बंद हुआ, जो निर्गम मूल्य से 37.62 प्रतिशत अधिक है।

एनएसई पर शेयर ने 120 रुपये पर कारोबार की शुरुआत की, जो निर्गम मूल्य से 29 प्रतिशत अधिक है। यह 126 रुपये पर बंद हुआ, जो आईपीओ मूल्य से 35.48 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 653.05 करोड़ रुपये रहा।

जिंदल सुप्रीम इंडिया लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह शुक्रवार को बिक्री के अंतिम दिन 181.07 गुना अभिदान मिला था। सभी श्रेणियों के निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया से आईपीओ को अच्छा समर्थन मिला।

कंपनी के 125 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 88 से 93 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

आईपीओ में 1.07 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए गए, जिनका मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर करीब 100 करोड़ रुपये था।

भाषा योगेश अजय

अजय