पांच लाख के इनामी नक्सली समेत नक्सलियों को ह​थियार सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, हथियार समेत कई सामाग्री बरामद

पांच लाख के इनामी नक्सली समेत नक्सलियों को ह​थियार सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, हथियार समेत कई सामाग्री बरामद

पांच लाख के इनामी नक्सली समेत नक्सलियों को ह​थियार सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, हथियार समेत कई सामाग्री बरामद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: May 30, 2020 10:10 am IST

सुकमा। जिले में नक्सलियों को हथियार की सप्लाई करने वाले सप्लायर को गिरफ़्तार किया गया है। कटेकल्याण एरिया कमेटी का 5 लाख का इनामी नक्सली को गिरफ्तार करने में सुरक्षाबलों को सफलता मिली है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के लिए आगे बढ़ रहा टिड्डी दल ने भंडारा में डाला डेरा, 3 दल उत्तर प्रदेश की ओर रवाना

बता दें कि पकड़े गए पाँच लाख के इनामी माड़वी जोगा जो कि कटेकल्याण एरिया कमेटी का सदस्य था उसकी ही निशानदेही पर यह कार्यवाई हुई है। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर हथियार सप्लायर के घर से देशी हथियार समेत कई सामग्री बरामद की गई हैं।

ये भी पढ़ें: स्कूलों के मध्यान्ह भोजन योजना में संलग्न रसोइयों के वेतन से अब नही…

इसे नक्सलियों के शहरी नेटवर्क पर सुकमा पुलिस की बड़ी कार्यवाही माना जा रहा है, जिसमें नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाला व्यक्ति उड़ीसा से गिरफ़्तार हुआ है, उड़ीसा के भसड़ीगुड़ा गाँव में घर पर हथियार फ़ैक्ट्री बनाकर रखा था। यह कई वर्षों से नक्सलियों को देशी हथियार की सप्लाई करता था। पुलिस ने जग्गनाथ बरनई नाम के व्यक्ति को उड़ीसा से गिरफ़्तार किया।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com