मोबाइल फोन चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

मोबाइल फोन चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

मोबाइल फोन चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: September 15, 2020 3:54 pm IST

गोरखपुर (उप्र), 15 सितंबर (भाषा) जिले में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो बच्चों की मदद से मोबाइल फोन की चोरी कराता था।

गोरखनाथ के पुलिस क्षेत्राधिकारी रत्नेश सिंह ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पुलिस ने सोमवार देर रात गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 24 स्मार्टफोन, तीन लाख रुपये नकद, एक पिस्तौल और एक धारदार हथियार बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि यह गिरोह बच्चों की मदद से मोबाइल फोन चोरी करता था। हालांकि उन्होंने बच्चों के बारे में कोई जानकारी देने से मना कर दिया।

सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्य हुमायूंपुर उत्तरी इलाके में स्थित देवेंद्र कुशवाहा नामक व्यक्ति के घर में किराए पर रहते थे और इन सभी को सोमवार रात करीब 10 बजे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान रबी उल शेख, जमीरुल शेख, राहुल कुमार, संतोषी देवी और मुन्ना कुमार के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्य और उसमें शामिल बच्चे सब्जी बाजार, शॉपिंग कॉम्पलेक्स जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में लोगों के करीब जाकर मोबाइल फोन चोरी करते थे।

भाषा सं सलीम अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में