CG Anganwadi Bharti: छत्तीसगढ़ के आंगनबाड़ियों में निकली भर्ती, इन जिलों में कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए मंगाए गए हैं आवेदन, जानिए पात्रता शर्ते और अंतिम तिथि
इन जिलों में कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए मंगाए गए हैं आवेदन, जानिए पात्रता शर्ते और अंतिम तिथि, CG Anganwadi Bharti: Recruitment in Mungeli and Dantewada
CG Anganwadi Bharti. Image Source- IBC24 Archive
दंतेवाड़ा/मुंगेली: CG Anganwadi Bharti छत्तीसगढ़ के दो अलग-अलग जिलों में इन दिनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों पर भर्ती निकली है। दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल परियोजना अंतर्गत ग्राम पंचायत मुलेर कामापारा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर भर्ती की जानी है। वहीं, मुंगेली जिले में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।
दंतेवाड़ा में 1 अक्टूबर तक आवेदन
CG Anganwadi Bharti मिली जानकारी के अनुसार किरंदुल अंतर्गत ग्राम पंचायत मुलेर कामापारा के आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता के रिक्त पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक पात्र स्थानीय महिलाएं 1 अक्टूबर 2026 तक आवेदन जमा कर सकती हैं। आवेदन बंद लिफाफे में डाक के माध्यम से अथवा स्वयं उपस्थित होकर परियोजना कार्यालय किरंदुल में कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक जमा किया जा सकता है।
8वीं पास भी कर सकती है आवेदन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण तथा सहायिका पद के लिए 8वीं उत्तीर्ण निर्धारित है। दोनों पदों के लिए आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना आवेदन आमंत्रित करने संबंधी सूचना जारी होने की तिथि के आधार पर की जाएगी। विज्ञापित आंगनबाड़ी केंद्र जिस राजस्व ग्राम क्षेत्र में स्थित है, आवेदिका का उसी राजस्व ग्राम की स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।
मुंगेली में भी निकली भर्ती
वहीं मुंगेली जिले में भी एकीकृत बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। परियोजना अधिकारी के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र तरईगांव में कार्यकर्ता के पद के लिए 30 सितंबर 2026 तक तथा आंगनबाड़ी केंद्र सरिसताल में सहायिका के पद के लिए 22 सितंबर 2026 तक आवेदन किया जा सकता है। मुंगेली में आवेदन ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।
- Vishwakarma Jayanti 2026: सीएम योगी ने गोरखनाथ और भगवान विश्वकर्मा से की पीएम मोदी के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना, PM को बताया नए भारत का शिल्पी
- Vegetable Oil Import Duty Cut: दिवाली से पहले आई राहत भरी खबर! घट सकते हैं खाने के तेल के दाम, सरकार उठा सकती है ये बड़ा कदम
- MP Minister Meeting Permission: भाजपा के इस मंत्री का नया फरमान, अब मिलने के लिए कर्मचारियों को लेनी होगी अनुमति, विभाग ने जारी किया आदेश
- Bhupesh Baghel Challenge to CM Sai: डिप्टी सीएम विजय शर्मा के बाद सीएम साय से खुली बहस करेंगे भूपेश बघेल? पूर्व सीएम ने सीएम को दी चुनौती, जानिए किस मुद्दे पर आना चाहते हैं आमने-सामने
- Chhattisgarh AI Mission: अब AI बदलेगा छत्तीसगढ़ की तस्वीर, 500 करोड़ के मिशन से रोजगार और विकास को मिलेगी रफ्तार, युवाओं को मिलेगा बड़ा फायदा

Facebook


