प्रदेश के सरकारी स्कूलों के बच्चों के मिलेगा फ्लेवर्ड मिल्क, पायलेट प्रोजेक्ट शुरू
प्रदेश के सरकारी स्कूलों के बच्चों के मिलेगा फ्लेवर्ड मिल्क, पायलेट प्रोजेक्ट शुरू
मध्यप्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में बच्चों को देगी फ्लेवर्ड मिल्क, पशुपालन विभाग की समीक्षा विभाग में लिया गया फैसला, भोपाल में पायलट प्रोजेक्ट के तहत 200 स्कूलों में पढ़ रहे हर बच्चे को सौ एमएल मिलेगा दूध
मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मध्यान्ह भोजन के साथ मिल्क पाउडर की जगह अब फ्लेवर्ड दूध मिलेगा। यह पाउडर से अधिक पौष्टिक होगा। पशुपालन मंत्री अंतर सिंह आर्य ने इसके लिए निर्देश दिए हैं। पशुपालन विभाग की कल हुई समीक्षा बैठक में यह निर्णय हुआ। यह दूध तरल और सुगंधित दूध होगा, जो प्रत्येक बच्चों को 100 ग्राम दिया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तहत राजधानी के 200 स्कूलों से इसकी शुरूआत कर दी है। प्रोजेक्ट की रिपोर्ट आने के बाद प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में इसकी सप्लाई दी जाएगी।

Facebook


