दुर्ग। नियमतिकरण सहित चार सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे अनियमित कर्मचारियों ने आज प्रदर्शन के सातवे दिन गहरे तालाब में उतरकर जल सत्याग्रह किया।बता दें कि आज छत्तीसगढ़ संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सत्याग्रह में युवको के साथ साथ युवतिया भी शामिल रही। ज्ञात हो की छत्तीसगढ़ में सभी जगह तेज बारिश हो रही है। उसके बाद बरसते पानी में भीगते हुए सभी ने 12 बजे से तालाब में प्रदर्शन शुरू किया जो 4 बजे तक चलता रहा.
ये भी पढ़े –कलेक्टर की नई पहल प्रसूता को उपहार में देंगे पौधे
इस दौरान कोई अनहोनी ना हो इसे ध्यान में रख कर पुलिस का पहरा भी लगाया गया था। बताते चले की प्रदेश के कर्मचारी अब अपनी मांग के लिए अलग अलग प्रदर्शन के तरीके निकाल रहे है पिछले दिनों शिक्षाकर्मी संघ ने भी जल सत्याग्रह और मुंडन करवा कर शासन का ध्यान अपनी ओर खींचा था।
वेब डेस्क IBC24