पूर्व सीएम कमलनाथ ने कोरोना को लेकर प्रदेश की स्थिति पर जताई चिंता, ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज से कही ये बात

पूर्व सीएम कमलनाथ ने कोरोना को लेकर प्रदेश की स्थिति पर जताई चिंता, ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज से कही ये बात

पूर्व सीएम कमलनाथ ने कोरोना को लेकर प्रदेश की स्थिति पर जताई चिंता, ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज से कही ये बात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: April 15, 2020 9:57 am IST

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना मरीज को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘कोरोना की महामारी में प्रदेश की स्थिति भयावह होती जा रही है।

 

पढ़ें- कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के BMHRC अस्पताल के अधिग्रहण को चुनौती, हाईकोर्ट ने किया जवाब तलब

रोज़ बढ़ते आंकड़े, प्रतिदिन हो रही मौतें, भूखमरी की स्थिति, बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं, प्रदेश कोरोना को लेकर भी देश में शीर्ष पर पहुंचता जा रहा है।

 

पढ़ें- छत्तीसगढ़ में कोरोना सैंपल की जांच के लिए अब पूल टेस्टिंग, जर्मनी- इजराइल में…

प्रदेश देश में पांचवें स्थान पर, प्रदेश का इंदौर देश में तीसरे स्थान पर है। मृत्यु दर भी देश में सबसे ज़्यादा है। इलाज के अभाव में रोज मौत हो रही है। एम्बुलेंस नहीं, संसाधन नहीं, संसाधनों के अभाव में डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मी के संक्रमित होने के बढ़ते आंकड़े प्रदेश की तस्वीर चंद दिनों में बदल कर रख दी गई है।

 

पढ़ें- लॉकडाउन की गाइडलाइन जारी, सार्वजनिक जगहों पर थूकने पर जुर्माना और म…

ऐसा प्रदेश मैंने आपको नहीं सौंपा था। आज प्रदेश की जनता को झूठे भाषण नहीं राशन चाहिये। हवा-हवाई बाते नहीं बेहतर इलाज चाहिये। कोरोना से बचाव चाहिये। अब तो ऐसा लग रहा है कि आपका प्रदेश पर कोई नियंत्रण बचा नहीं है’।


लेखक के बारे में