पूर्व मंत्री कमल पटेल के घर बेटे के नाम जिलाबदर का नोटिस चस्पा

Ads

पूर्व मंत्री कमल पटेल के घर बेटे के नाम जिलाबदर का नोटिस चस्पा

  •  
  • Publish Date - May 29, 2017 / 01:41 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

 

हरदा कलेक्टर श्रीकांत बनोठ ने पिछली 23 मई को पूर्व मंत्री कमल पटेल के छोटे बेटे और हरदा जिला पंचायत अध्यक्ष कोमल पटेल के पति सुदीप पटेल को जिलाबदर करने का आदेश जारी किया था। जिसका नोटिस पुलिस के कल देर रात तामील किया। पूरे प्रदेश में पिछले 15 दिनों से अवैध खनन को लेकर चर्चा में रहे पूर्व मंत्री कमल पटेल के बेटे सुदीप पटेल को जिले के अलग अलग थानों में 14 मामले दर्ज होने के बाद जिलाबदर की कार्यवाही की गई थी। पुलिस को 27 मई को कलेक्टर कार्यालय से आदेश प्राप्त हुआ। पुलिस ने कल देर शाम जिलाबदर का नोटिस कमल पटेल ग्राम बारंगा और हरदा जिला पंचायत अध्यक्ष कोमल पटेल के सरकारी बंगले पर जाकर चस्पा किया। हालांकि पुलिस को इस दौरान ना ही सुदीप पटेल मिला और ना ही उनके परिजन। पुलिस के द्वारा जिलाबदर का नोटिस डाक,वाट्स एप सहित अन्य माध्यमो का उपयोग कर उन तक भेजने का प्रयास किया जा रहा है।