न्यू राजेंद्र नगर हत्याकांड का खुलासा, मर्डर के चारो आरोपी गिरफ्तार

Ads

न्यू राजेंद्र नगर हत्याकांड का खुलासा, मर्डर के चारो आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 15, 2018 / 04:25 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर हत्याकांड के 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ब्याज के पैसों की वसूली के लिए धमकाने पर कटोरा तालाब निवासी मेडिकल दुकान संचालक ऋषभ मल्होत्रा ने अपने साले आकाश के साथ मिलकर ये हत्या की थी। आरोपी ऋषभ ने मृतक सिद्धार्थ से ब्याज में 7 लाख रुपए उधार लिए थे। मृतक ब्याज सहित 12 लाख रुपए के लिए धमका रहा था।

ये भी पढ़ें- दिनदहाड़े मर्डर का वीडियो वायरल

 

12 मार्च को ऋषभ ने सिद्धार्थ को पैसा देने के बहाने बुलाया मेडिकल दुकान में ही हथौड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। साले आकाश और उसके दो साथी हिमांशु यादव और मुनीस के साथ मिलकर लाश को ठिकाने लगाने की भी कोशिश की गई। आरोपियों ने सिद्धार्थ की स्कूटी को मरीन ड्राइव के पास ही छोड़ दिया था।

ये भी पढ़ें- बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय के नामांकन के खिलाफ लगी याचिका खारिज

पुलिस ने सन्देह के आधार पर ऋषभ को पूछताछ के लिए थाने बुलवाया लेकिन वो थाने से भाग गया। इसके बाद पुलिस ने मेडिकल स्टोर से सिद्धार्थ की लाश बरामद की थी। ऋषभ ने सिद्धार्थ की 3 सोने की चेन, एक ब्रेसलेट और अंगुठी निकाल लिया था। घटना के बाद ऋषभ भागकर जगदलपुर चला गया था। वहीं अन्य आरोपी भी अपने रिश्तेदार के यहां छिपे थे।

 

वेब डेस्क, IBC24