चार साल की मासूम से हैवानियत, सोते समय घर से उठा ले गया था आरोपी
चार साल की मासूम से हैवानियत, सोते समय घर से उठा ले गया था आरोपी
बांदा (उप्र), 16 मई (भाषा)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
read more: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ‘अरपा उत्थान एवं तट ..
बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने रविवार को बताया कि जसपुरा थाना के एक गांव में चार साल की बच्ची शनिवार की रात घर के बाहर सो रही थी, तभी पड़ोसी युवक उमेश (22) उसे उठाकर पेड़ के नीचे ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।
read more: बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता और एक्ट्रेस सुधा चंद्र…
उन्होंने बताया कि बच्ची के बेहोश होने पर आरोपी युवक उसे घटनास्थल पर ही छोड़ कर फरार हो गया, जिसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
ये भी पढ़ें: सड़क पर खड़ी हिल रही थी ऐम्बुलेंस, शक होने पर पुलिस.
एएसपी ने बताया कि बच्ची को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी स्थिति में सुधार हुआ है।
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ‘अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन कार्य’ का शिलान्यास, 93 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से होगा काम

Facebook


