बैंकों से ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार, फर्जी क्लेम के जरिए लाखों की ठगी
बैंकों से ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार, फर्जी क्लेम के जरिए लाखों की ठगी
रायपुर। रायपुर क्राईम ब्रांच की टीम ने एटीएम मशीनों से छेड़छाड़ कर फर्जी क्लेम के नाम पर शहर की बैंकों को लाखों की चपत लगाने वाले 2 आरोपियों को मौदहापारा से गिरफ्तार किया है। SP अमरेश मिश्रा ने बताया की आरोपी जुनैद खान औऱ जमशेद खान हरियाणा के रहने वाले हैं।
पढ़ें- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के हजारों नेताओं का कांग्रेस प्रवेश,पुनिया की मौजूदगी में वापसी
बैंकों को ठगने के लिए दोनों रिश्तेदार गांव वालों के नाम पर बैंक खाते खुलवा कर ATM जारी करवाते थे। ठगी को अंजाम देने के लिए दोनों एक साथ ATM में जाते थे। बैंकों की राष्ट्रीय शाखा से कई दिन बाद जानकारी मिलने पर बैंक प्रबंधन को ठगी का पता चलता।
पढ़ें- रायपुर की 7 विधानसभा सीटों के लिए अखिरी दिन 96 नामांकन, कुल 199, स्क्रूटनी शनिवार को
हालांकि दोनों ने देशभर में बैंकों को ठगा है। लेकिन अकेले रायपुर में दोनों ने रायपुर की कचरही की SBI शाखा, यूको और HDFC समते कई बैंकों को 12 लाख की चपत लगा चुके हैं। कचहरी शाखा की शिकायत पर दोनों की पतासाजी की गई। SP ने बताया दोनों रायपुर में एक और वारदात को अंजाम देने वाले थे, उसके पहले ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


