फसल नुकसान का आज से अध्ययन करेगा केंद्रीय कृषि दल, जिलों के खेत में जाकर करेंगे सर्वे- कमल पटेल

फसल नुकसान का आज से अध्ययन करेगा केंद्रीय कृषि दल, जिलों के खेत में जाकर करेंगे सर्वे- कमल पटेल

फसल नुकसान का आज से अध्ययन करेगा केंद्रीय कृषि दल, जिलों के खेत में जाकर करेंगे सर्वे- कमल पटेल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: September 11, 2020 6:08 am IST

भोपाल, मध्यप्रदेश। कृषि मंत्री कमल पटेल बाढ़ से खराब फसलों को लेकर बड़ा बयान दिया है। कमल पटेल के मुताबिक फसलों के नुकसान को लेकर आज से केंद्रीय कृषि अध्ययन दल अध्ययन करेगा। कमल पटेल के मुताबिक खराब फसलो का भारतीय कृषि बीमा निगम के कर्मचारी जिलों में जाकर खेत का सर्वे करेंगे। किसानों को वीडियोग्राफी के साथ मुआवजा दिया जाएगा। 

पढ़ें-कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री आरिफ अकील को ब्रेन हेमरेज, ऑपरेशन के बाद हालत स्थिर

इस संबंध में, मंत्री पटेल ने कहा कि, किसानों की खराब हुई फसल और बेघर हुए गरीबों के लिए हम औऱ मुख्यमंत्री लगातार दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपदा के समय हमने फसल बीमा की तारीखों को बढ़ाया है।

पढ़ें- एम्स में तैयार होगा 100 बिस्तरों का आईसीयू, शहर के …

हमारी सरकार ने मरी हुई फसल का बीमा करवाया है जो अपने आप में देश के लिए एक इतिहास है। कृषि मंत्री ने कहा की सभी किसान बीमा जरूर करवाएं ताकि हम उसकी पूर्ति कर सकें।

 


लेखक के बारे में