गणेश मूर्तियों को फेंका गड्ढे में, नागरिकों ने किया थाने में हंगामा

Ads

गणेश मूर्तियों को फेंका गड्ढे में, नागरिकों ने किया थाने में हंगामा

  •  
  • Publish Date - September 14, 2018 / 04:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

इटारसी।गुरुवार शाम  जब इटारसी बाजार में गणेश मूर्तियों की दुकानों पर भीड़ लगी थी,उसी दौरान नगरपालिका का अमला पीओपी से बनी गणेश प्रतिमाओ को जब्त करने पहुँचा, नगरपालिका के अधिकारिओ की मौजूदगी में कर्मचारियों द्वारा पीओपी से बनी मूर्तियों को जब्त कर कचरा ट्राली में भरा गया,और मूर्तियों को न्यास कालोनी के पास खाली भूखंड पर गड्ढा खोदकर डाल दिया गया,जिस तरह से कर्मचारियों द्वारा ट्राली में मूर्तियों के ऊपर खड़े होकर बेहरमी से मूर्तियों को गड्ढे में फेंक गया,उसके विरोध में इटारसी के हिंदूवादी सगठन,राजनीतिक दल और शहर के नागरिकों ने थाने पहुँचकर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एफआरआई करने की मांग पुलिस से की है। 

ये भी पढ़ें –प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंदौर दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

पुलिस द्वारा दोषियों पर एफआरआई नही किये जाने पर सेकड़ो की सख्या में हिंदूवादी नेता,राजनीतिक दल के कार्यकताओ ने थाने के सामने बैठकर विरोध प्रदर्शन किया,जिसके बाद इटारसी एसडीओपी उमेश द्विवेदी,टीआई विक्रम रजक ने विरोध कर रहे लोगों को उचित कार्यवाही करने का आश्वासन देते हुये शांत किया,नगरपालिका के दोषी अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ एफआरआई करने के लिये सैकड़ो  की सख्या में पहुँचे लोगो द्वारा आवेदन पर हस्ताक्षर कर पुलिस को दिया है और उन्हों पुलिस को दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नही किये जाने और उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

वेब डेस्क IBC24