बालोद । गैगस्टर तपन सरकार से ताल्लूक रखने वाले विजय मेनन को बालोद जिला की गुरूर थाना पुलिस ने गॉजे की तस्करी करते हुये गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इसकी गिरफ्तारी गुरूर थाना क्षेत्र के पुरूर के पास एक कार मे 10 किलोग्राम 600 ग्राम गांजा के साथ हुई है। .पुलिस ने कार्यवाही करते हुये उसे न्यायालय की शरण मे भेज दिया जहॉ से उसे जेल भेजा गया है।
ये भी पढ़ें –इमरान खान की शपथ में लगा ग्रहण ,गहराया आचार संहिता का मामला
.पुलिस का माने तो उन्हे मुखबीर से सूचना मिली कि चारामा कॉकेर की ओर से एक आई 20 कार मे गॉजा लेकर कोई धमतरी की ओर जा रहा है। सूचना पर गुरूर पुलिस ने पुरूर चौकी के पास नाके बंदी कर उस बिना नम्बर प्लेट वाली आई20 कार को रोककर जॉच किये जहॉ उसके डिक्की मे दस गॉजे का पैकेट रखा हुआ था।पुलिस ने कार चालक को तुरंत हिरासत मे लेते हुये कार व गॉजे को जप्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि उस कार मे 10 किलो 600 ग्राम गॉजा रखा हुआ था।
ये भी पढ़ें –अक्षय कुमार की ‘गोल्ड’ के खिलाफ अदालत में कम्प्लेंट केस दायर, ये आरोप लगाए
बता दें कि कुछ दिन पहले ही मेनन के खिलाफ जेवरा सिरसा और स्मृति नगर चौकी में केस दर्ज हुए थे। जिसमें जेवरा चौकी में एक परिवार को गन टिकाकर धमकाने और स्मृति नगर चौकी में एक परित्यक्ता महिला से जबरदस्ती कर, वीडियो की आड़ में ब्लैकमेल कर वसूली करने का मामला है। मेनन के खिलाफ दुर्ग, राजनांदगांव के थानों में छेड़छाड़, मारपीट, लूट, डकैती जैसे मामलों में दो दर्जन केस दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद यह भी बात सामने आई है कि मेनन पीजी में रहने वाले स्टूडेंट्स को पहले धमकाता। फिर दोस्ती कर उन्हें नशे का सामान उपलब्ध करवाता था। मेनन नशे के बदले पैसे तो लेता ही था, साथ ही स्टूडेंट्स की गर्लफ्रेंड से मिलने की फरमाइश करता था। मिलने अाने पर उनका शोषण करता और अश्लील वीडियो भी बना लेता था। जिसे दिखाकर लड़कियों को ब्लैकमेल कर उनका शोषण करता रहता था। ज्ञात हो कि मेनन लड़काें का भी शोषण करता था। करीब साल भर पहले उसे एक कॉलेज हॉस्टल में लड़के के साथ संदिग्ध अवस्था में भी पकड़ा गया था।
ये भी पढ़ें –अमेरिका ने ईरान पर नए सिरे से लगाए प्रतिबंध, भारत पर भी पड़ेगा प्रभाव
मेनन ने अपने बयान में पुलिस काे बताया कि उसकी 2005 में गांजे के केस में दुर्ग जेल में ही तपन से मुलाकात हुई। उसके कहने पर मेनन शराब कारोबारियों के लिए कोचियों को संरक्षण देकर उनसे उक्त शराब ठेकेदार के माल के अलावा कोई माल नहीं बेचने की सुपरवाइजरी करता था।
वेब डेस्क IBC24