पीएम के लिए कचरा गाड़ी में ले जाया गया शव, बीना नगर पालिका की शर्मनाक करतूत

पीएम के लिए कचरा गाड़ी में ले जाया गया शव, बीना नगर पालिका की शर्मनाक करतूत

पीएम के लिए कचरा गाड़ी में ले जाया गया शव, बीना नगर पालिका की शर्मनाक करतूत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: February 11, 2019 3:21 am IST

बीना: सागर के बीना में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां भोपाल की ओर जा रही ट्रेन से एक व्यक्ति की गिर कर मौत हो गई, जिसके बाद बीना नगर पालिका के कर्मचारियों ने शव को कचरा गाड़ी में रखकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया,दरअसल डायल-100 को रेल्वे फाटक के पास एक अज्ञात व्यक्ति के ट्रेन से गिरने की सूचना मिली थी जिसके बाद बीना पुलिस ने शव को उठाने की सूचना नगर पालिका को दी, लेकिन नगरपालिका के जिम्मेदार अधिकारियों ने शव को उठाने के लिए कचरा गाड़ी भेज दी, जिसके बाद नगर पालिका कर्मचारियों ने पुलिस की मौजूदगी में ही शव को उठाया और कचरा गाड़ी में पटक दिया। उसी गाड़ी से शव को अस्पताल लाया गया, जहां नगर पालिका कर्मियों ने शव को कचरा गाड़ी से निकालकर पोस्टमार्टम कक्ष में रखा।

ये भी पढ़ें-

मामले में इस अमानवीय और असंवेदनशील रवैये की आलोचना की जा रही है,हालांकि बीना एसडीओपी ने मामले में जांच के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात कह रहे हैं। ये कोई पहला मामला नहीं है जब शव के साथ अमानवीयता की गई हो,लेकिन मानवाधिकार के बड़े बड़े वायदों और बातों को कब आत्मसात किया जाएगा, और कब ऐmr घटनाएं रुकेंगी इसके हम सभी को इंतजार है।


लेखक के बारे में