जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और कांग्रेस के प्रत्याशी दीपक बैज के बीच मुन्ना भाई प्रकरण को लेकर ठन गई है। दीपक बैज ने बैदू कश्यप पर फर्जी तरीके से परीक्षा पास करने का आरोप लगाते हुए मुन्ना भाई कहा था और अब इस मामले में नाराज बैदू कश्यप ने पूरा मामला साबित करने को दीपक बैज को कहा है। इतना ही नहीं उन्होंने इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से करने के साथ ही साथ मानहानि का केस लगाने की भी तैयारी कर ली है।
ये भी पढ़े –शराब के नशे में विद्यालय आये शिक्षक को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से
दरअसल बस्तर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी एक ही विधानसभा क्षेत्र से हैं और दोनों के बीच राजनीतिक रंजिश पुरानी है इसकी वजह से ही टिकट घोषणा के बाद से ही दोनों के बीच व्यक्तिगत आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चल रहा है। दसवीं की ओपन परीक्षा में फर्जी तरीके से परीक्षा देने का आरोप कभी बैदु राम कश्यप के ऊपर लगा था,और टिकट घोषित होने के साथ दीपक ने मामले को उछाल दिया। उन्होंने बैदु राम कश्यप को मुन्ना भाई कह डाला जिसके बाद मामला तूल पकड़ता गया।
ये भी पढ़े –आयकर विभाग ने नीरव मोदी के घर की पेंटिग्स नीलामी कर वसूले 59
जिसके बाद बैदु राम कश्यप के वकीलों ने दीपक बैज को मानहानि के मुकदमे के लिए नोटिस भेज दिया है। ज्ञात हो कि दो रोज पहले मुख्यमंत्री ने भी केदार कश्याप की पत्नी द्वारा फर्जी तरीके से परीक्षा देने के मामले में भी आरोप लगाते हुए कहा था कि मुन्नी बाई से पहले निपट रहे थे और आज चुनाव मुन्ना भाई से भी निपट लेंगे।