Reported By: Rajkumar Sahu
,Janjgir Crime News/Image Credit: IBC24
Janjgir Crime News: जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पंतोरा उपथाना क्षेत्र के गतवा गांव के सरपंच के पिता की हत्या करने वाले पूर्व सरपंच समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सभी आरोपी, एक ही परिवार के हैं। गणेश विसर्जन के दौरान बच्चों के बीच हुए झगड़े ने बड़ों के बीच हिंसक रूप ले लिया और पिटाई से बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज किया है।
Janjgir Crime News: दरअसल, गतवा गांव में गणेश विसर्जन हो रहा था. इस दौरान नारायण कश्यप और राहुल कश्यप में विवाद हो गया। यहां बचाव के लिए राहुल के पिता सरपंच रोहित कश्यप और दादा जोतराम पहुंचे तो इनसे भी मारपीट की गई। जब ये रिपोर्ट दर्ज कराने पंतोरा उपथाना जा रहे थे, तभी रास्ते में नारायण के पिता पूर्व सरपंच शिवकुमार कश्यप, संजय कश्यप, नारायण कश्यप और सविता कश्यप ने फिर पिटाई की। इस दौरान बुजुर्ग जोतराम कश्यप की मौत हो गई। रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज किया है और 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
इन्हें भी पढ़ें:-