गाजियाबाद, 31 अक्टूबर (भाषा) । दिवाली पर वायु प्रदूषण को रोकने के लिए गाजियाबाद जिला प्रशासन ने केवल तीन दिनों के लिए पटाखों की बिक्री की अनुमति देने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने कहा कि वायु प्रदूषण को कम करने के लिए राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेश के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।
ये भी पढ़ें- विवादित टिप्पणी को लेकर बौखलाए भाजपा नेता, कहा- सत्ता में आते ही का…
उन्होंने कहा कि शनिवार तक प्रशासन को शहर में पटाखों की बिक्री के लिए 85 आवेदन मिले हैं।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री के लिए 13 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
पांडेय ने कहा कि तीन दिनों के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी किया जाएगा और किसी को भी विदेशी पटाखे बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- संविधान को चुनौती देने वालों को 10 साल के लिए भेज दो अंडमान, फारूक …
लिथियम, पारा, आर्सेनिक और लेड जैसे जहरीले पदार्थों का इस्तेमाल कर बनाए गए पटाखों की बिक्री प्रतिबंधित होगी।
उन्होंने कहा कि कम उत्सर्जन वाले पटाखों को ही अनुमति दी जाएगी।