रायपुर उत्तर विधायक श्रीचंद सुंदरानी के सामने शुक्रवार को जनसंपर्क यात्रा के दौरान पशोपेश की स्थिति बन गई. पंडरी में दौरा करते वक्त एक बच्ची ने विधायक को रोक कर कहा की आप के इलाके की गलियां तो साफ-सुथरी होंगी लेकिन हमारे घर के सामने की गलियां बहुत गंदी रहती है जिसके कारण मैं कई बार बीमार पड़ चुकी हूं. आप सफाई करा दीजिए.
ये भी पढ़ें- मातम मनाने की तैयारी करे माओवादी, ऑपरेशन प्रहार-3 से फूंटेगा फोर्स का गुस्सा
ये भी पढ़ें- रायपुर में एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने किया ऑटो एक्सपो 2018 का शुभारंभ
बच्ची की बाते सुनकर महिला समर्थक ने उसे रोककर पूछा कि तुम्हे किसने भेजा है. इस पर लोग भड़क गए बात आगे बढ़ता देख विधायक ने बच्ची की तारीफ की और उसे शॉल देकर सम्मानित किया.
वेब डेस्क, IBC24