स्मार्ट’ छत्तीसगढ़ अब करही गोठ, जानिए गोठ मोबाइल एप की खूबियां

Ads

स्मार्ट’ छत्तीसगढ़ अब करही गोठ, जानिए गोठ मोबाइल एप की खूबियां

  •  
  • Publish Date - July 31, 2018 / 03:18 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

छत्तीसगढ़ सरकार ने संचार क्रांति योजना लॉन्च की है। इस योजना के तहत 50 लाख से ज्यादा मोबाइल महिलाओं और छात्र-छात्राओं को बांटे जा रहे हैं। संचार क्रांति योजना के तहत मिलने वाले ये मोबाइल वाकई में नई डिजिटल क्रांति का वाहक साबित होगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने जनता के साथ डिजिटल संवाद को जीवंत बनाने के लिए एक आधुनिकतम प्लेटफार्म का चुनाव किया है, जो मोबाइल एप्लीकेशन के तौर पर इस्तेमाल होगा। इस प्लेटफार्म को OTT यानी ओवर द टॉप कहते हैं। पूरे देश में में पहली बार किसी सरकार ने अपनी जनता से सीधे संवाद के लिए ऐसा मल्टीफंक्शनल, हाईटेक माध्यम तैयार किया है। इस माध्यम का नाम है..गोठ। गोठ छत्तीसगढ़ी का एक शब्द है, जिसका अर्थ होता है- बात या बातचीत।

अब छत्तीसगढ़ सरकार गोठ एप के ज़रिए बातचीत करेगी। इसे मोबाइल में चलने वाला 24 घंटे का चैनल माना जा सकता है, जिसमें जानकारियां, सूचनाएं और समाचार के साथ मनोरंजन भी होगा। इसके माध्यम से तमाम सरकारी आयोजनों का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है। गोठ एप में एक तो लाइव टीवी होगा, जिसमें चौबीसों घंटे एक नियत क्रम के अनुसार अलग-अलग कार्यक्रम देखने को मिलेंगे, तो वहीं इसमें VOD यानी वीडियो ऑन डिमांड का फीचर भी है, जिसके ज़रिए यूजर जब चाहे तब अपना मनपसंद वीडियो देख सकता है।

गोठ एप को 17 श्रेणियों में बांटा गया है। जिसमें अमृतवाणी, आरोग्य, कामयाबी की कहानी, खेत-खलिहान, गा ले ददरिया, गाने-तराने, तड़का देसी है, धन्य-धरा, पढ़ें-पढ़ाएं, फिल्म, मेरी उड़ान, योगा, योजनाएं, राग छत्तीसा, सीखें जरा, सुमिरन और हिंदी सीरियल शामिल है।

गोठ एप एक ऐसा शानदार मंच है, जो छत्तीसगढ़ की जनता को न केवल सरकार से जुड़ी तमाम जरूरी सूचनाओं से रूबरू कराएगा बल्कि उसका भरपूर मनोरंजन भी करने वाला है। मिसाल के तौर पर गोठ एप में यूजर हिंदी और छत्तीसगढ़ी फिल्म और गाने देख सकते हैं, हिंदी सीरियल देख सकते हैं और छत्तीसगढ़ी लोक गीत का भी लुत्फ उठा सकते हैं। गोठ एप संचार क्रांति योजना के तहत मिलने वाले मोबाइल में तो इनबिल्ड होगा, साथ ही इसे किसी भी एंड्रायड मोबाइल में इंस्टॉल किया जा सकेगा। गोठ एप को गूगल प्ले स्टोर से जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।

गोठ एप डाउनलोड करने के लिए सबले पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाएं

प्ले स्टोर पर Gotth सर्च करें :

Gotth App को इंस्टॉल करें :

Gotth App ओपन करें

गोठ एप को अगर आप पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं तो नहीं पर क्लिक :

एक ऑप्शन पर क्लिक करें और आगे चलें :

एक ऑप्शन पर क्लिक करें और आगे चलें :

अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और आगे चलें :

आपके मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP अंकों को दर्ज करें और आगे चलें :

पूरी प्रक्रिया के बाद Gotth App इस प्रकार दिखेगा : 

वेब डेस्क, IBC24