राज्यपाल आनंदी बेन पटेल पहुंची दमोह, जागेश्वर नाथ के दर्शन कर किया जलाभिषेक

Ads

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल पहुंची दमोह, जागेश्वर नाथ के दर्शन कर किया जलाभिषेक

  •  
  • Publish Date - March 1, 2019 / 09:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

दमोह। मध्यप्रदेश की राज्यपाल महामहिम आनंदीबेन आज दमोह के बांदकपुर पहुंची हैं। जहां उन्होंने प्राचीन मंदिर में पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया।
बता दें कि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल शुक्रवार को ग्वालियर से हेलीकाप्टर द्वारा दमोह पहुंची ,इस अवसर पर दमोह में होमगार्ड स्थित हेलीपेड पर महामहिम की भव्य अगुवानी करते हुए अभिनन्दन किया गया। जिसके बाद महामहिम बुंदेलखंड के प्रसिद्द हिन्दू तीर्थ क्षेत्र बादकपुर को प्रस्थान कर गई ,जहा उन्होंने भगवान जागेश्वर नाथ के दर्शन कर उनका जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की तथा वहां की आदर्श आंगनवाड़ी केन्द्रो का निरिक्षण भी किया एवं बच्चो को फल फूल वितरण किये।
ये भी पढ़ें –चंदा कोचर और वेणुगोपाल धूत के मुंबई, औरंगाबाद सहित 5 आवास एवं कार्यालय में ईडी की कार्रवाई

बता दें कि महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के प्रथम आगमन पर जहा एक तरफ अधिकारियों में खासा उत्साह दिखा एवं दमोह सांसद प्रह्लाद पटेल तथा भाजपा हटा एबं जबेरा विधायक भी स्वागत करते दिखे लेकिन वही दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल सिंह तथा पथरिया से बसपा विधायक रामबाई सिंह की गैर मोजूदगी चर्चाओं का विषय बनी रही।