नक्सलियों पर संयुक्त आॅपरेशन को बड़ी सफलता, 1 हार्डकोर नक्सली ढेर
नक्सलियों पर संयुक्त आॅपरेशन को बड़ी सफलता, 1 हार्डकोर नक्सली ढेर
बीजापुर के सागमेटा के जंगलों में तीन राज्यों के संयुक्त पुलिस ऑपरेशन में एक हार्डकोर नक्सली मारा गया है। बीजापुर पुलिस ने तेलंगाना और महाराष्ट्र पुलिस की मदद से नक्सलियों की घेराबंदी की थी। नक्सलियों के फायरिंग करने पर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक वर्दीधारी नक्सली को ढेर कर दिया। मारे गए नक्सली की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सर्चिंग के दौरान मिले एके 47 से नक्सली किसी बड़े केडर का माना जा रहा है। पुलिस ने वॉकीटॉकी समेत अन्य नक्सल सामग्री भी बरामद किया है।

Facebook


