नक्सल आॅपरेशन को बड़ी सफलता, मुठभेड में तीन नक्सली ढेर
नक्सल आॅपरेशन को बड़ी सफलता, मुठभेड में तीन नक्सली ढेर
नक्सल आॅपरेशन में पुलिस को इस सप्ताह एक और बड़ी कामयाबी मिली है। सुकमा में छह नक्सलियों को मार गिराने के बाद बीजापुर में भी पुलिस ने मुठभेड़ में 3 वर्दीधारी नक्सलियों को ढेर कर दिया है। घटना रविवार दोपहर की है। मनकेली के जंगल में पुलिस और नक्सलियों की करीब एक घंटे चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 3 नक्सलियों को मार गिराया। नक्सलियों के पास से एक इंसास राइफल भी मिला है। मुठभेड़ में मिली कामयाबी की पुष्टि डीआईजी सुंदरराज पी ने भी की है।
नक्सलियों पर जोरदार प्रहार, 4 इनामी सहित 6 नक्सली ढेर
उन्होंने बताया कि नक्सल इनपुट की सूचना मिलने के बाद पुलिस पार्टी को रवाना किया गया था, जहां पुलिस के साथ एक इनकाउंटर हुआ, जिसमें 3 नक्सलियों को मार गिराया गया है, फिलहाल उनकी शिनाख्ती नहीं हो पायी है, पुलिस पार्टी के लौटने के बाद शिनाख्ती की कार्रवाई होगी, अभी भी इलाके में सर्चिंग चल रही है, काफी सामान और विस्फोटक मिले हैं।
नक्सलियों पर प्रहार-2 को बड़ी सफलता
ये पूरी कार्रवाई एसटीएफ, डीआरजी, जिला बल और सीआरपीएफ की ज्वाईंट टीम की है। बीजापुर से मनकेली का ये क्षेत्र करीब 8 किलोमीटर दूर है। जिस इलाके में मुठभेड़ हुई है, वो बेहद ही नक्सल प्रभावित इलाका माना जाता है। पुलिस को लगातार वहां नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिल रही थी। उसी इनपुट्स के आधार पर ये कार्रवाई हुई और कामयाबी मिली है।
वेब डेस्क, ibc24

Facebook


