भाजपा विरोधियों को परेशान करना ही प्रवर्तन निदेशालय का ‘राष्ट्रीय दायित्व’ जान पड़ता है: संजय राउत

भाजपा विरोधियों को परेशान करना ही प्रवर्तन निदेशालय का ‘राष्ट्रीय दायित्व’ जान पड़ता है: संजय राउत

भाजपा विरोधियों को परेशान करना ही प्रवर्तन निदेशालय का ‘राष्ट्रीय दायित्व’ जान पड़ता है: संजय राउत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: December 29, 2020 4:05 pm IST

मुम्बई: शिवसेना के सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा का विरोध करने वालों को परेशान करना ही प्रवर्तन निदेशालय का ‘राष्ट्रीय दायित्व’ है। कथित धनशोधन के मामले में उनकी पत्नी वर्षा राउत को भेजे गये समन का हवाला देते हुए उन्होंने इस बात पर आश्चर्य प्रकट किया कि क्यों ईडी छोटी रकम वाले मामलों की जांच कर रही है।

Read More: सोशल मीडिया पर महिला की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ केनरा बैंक का प्यून

राज्यसभा सदस्य ने यहां कहा, ‘‘भाजपा विरोधी लोगों को परेशान करना ही ईडी का राष्ट्रीय दायित्व जान पड़ता है । मुझे ईडी पर दया आती है, पहले उसकी कुछ प्रतिष्ठा होती थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘(अब) कोई भी इन संगठनों का सम्मान नहीं करता। यह देखना त्रासदपूर्ण है कि इन संगठनों को अंगुलिया पर नचाया जा रहा है।’’

Read More: दुकान में जबरन घुसकर युवक को धमकाने वाली महिला की पिटाई, महिलाओं ने ही मिलकर पीटा, वीडियो वायरल

ईडी संजय राउत की पत्नी से 55 लाख रूपये के ऋण के बारे में पूछताछ करना चाहती है जो उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति की पत्नी से लिया था जो पीएमसी बैंक धोखाधड़ी मामले में आरोपी है। शिवसेना सांसद ने कहा कि ईडी सामान्यत: कम से कम 100 करोड़ रूपये के मामलों को हाथ में लेती है, लेकिन ‘‘ऐसा लगता है कि देश के सामने कोई मुद्दा नहीं रह गया है इसलिए पुराने मामले को हाथ में लिया गया है।’’

Read More: परिवार सहित तीर्थ यात्रा पर रवाना हुए सीएम शिवराज, साल के अंत में तिरुपति बालाजी, तो नए साल में करेंगे शिर्डी साई बाबा के दर्शन

उन्होंने कहा, ‘‘ ऋण और उसे लेने के कारण का मेरे राज्यसभा हलफनामों में उल्लेख है । (मीडिया के सामने) जो सूचना दी जा रही है, उसका पहले ही मेरे हलफनामों में जिक्र है। ’’ वैसे वर्षा राउत सोमवार को ईडी के सामने पेश नहीं हुईं।

Read More: 02 जनवरी को रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे सीएम भूपेश बघेल, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"