मध्यप्रदेश में आज से बेमियादी हड़ताल पर रहेंगे 19 हजार से ज्यादा स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी. कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं. इधर अतिथि शिक्षक भी आर-पार के मूड में नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें- सर्व आदिवासी समाज का आज हल्लाबोल, 21 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन
हाल ही में सीएम शिवराज ने संविदा कर्मियों के लिए नई HR पॉलिसी बनाने का ऐलान किया था जिसमें संविदा कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने का फैसला लिया गया था, लेकिन संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के जैसे मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रखा गया था.
ये भी पढ़ें- सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, 20 नक्सलियों के मारे जाने का दावा
प्रदेश के 19 हजार से ज्यादा संविदा कर्मचारी संविलयन की मांग को लेकर आज से शिवराज सरकार के खिलाफ हल्लाबोल दिय़ा है. इससे पहले शिवराज सरकार ने हड़ताली शिक्षाकर्मियों का संविलयन और पंचायत सचिवों को नियमित किया था. जिसके बाद से दूसरे विभाग में पोस्टेड संविदा कर्मचारियों ने संविलियन की मांग को लेकर शिवराज सरकार की नींद उड़ा रखी है. अब देखना होगा शिवराज सरकार संविदा कर्मचारियों के हीत में क्या फैसला करते हैं.
वेब डेस्क, IBC24