स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, प्रदेश में आज 431 कोरोना मरीजों की पुष्टि, 9 मरीजों की हुई मौत
स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, प्रदेश में आज 431 कोरोना मरीजों की पुष्टि, 9 मरीजों की हुई मौत
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से में बढ़ रही है। आज प्रदेश भर में 431 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 17632 हो गई। वहीं, अब तक 12876 मरीज ठीक हो चुके हैं।
Read More: MP में मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा, गोपाल भार्गव बने पी…
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर में 431 मरीज मिले। वहीं, राहत की खबर यह रही कि आज प्रदेशभर में 197 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आज छुट्टी मिल गई। वहीं, आज प्रदेश में 9 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 653 लोगों की मौत हो चुकी है।
Read More: राजस्थान कांग्रेस में फूट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का ट्वीट, ‘मेरे …
प्रदेश में 4103 मरीजों का उपचार डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है। बता दें कि इंदौर में अब तक सबसे ज्यादा 5260 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। इनसे 3981 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 1014 है।
Read More: इन राज्यों और शहरों में दोबारा लागू हो रहा है लॉकडाउन, क्या होंगे नए नियम..जानिए

Facebook


