स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भवती को अस्पताल पहुंचाने के लिए उठाया जान का जोखिम, बने मिसाल

स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भवती को अस्पताल पहुंचाने के लिए उठाया जान का जोखिम, बने मिसाल

स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भवती को अस्पताल पहुंचाने के लिए उठाया जान का जोखिम, बने मिसाल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: August 25, 2017 2:46 pm IST

 

बलरामपुर जिले में स्वास्थ्य कर्मियों ने मानवता की मिसाल पेश की है…यहां के हर्राटिकरा गांव में स्वास्थ्यकर्मियों ने जोखिम उठाते हुए एक गर्भवती महिला को नदी पार कराई…दरअसल गांव के लोगों को अस्पताल जाने के लिए नदी पार करनी पड़ती है…हां की सिहालो नामक महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी…परिजनों ने महतारी एक्सप्रेस बुलाई लेकिन नदी में पानी इतना ज्यादा था कि गाड़ी नदी के पार नहीं जा सकी..महिला की तकलीफ बढ़ती देख एंबुलेंस के स्वास्थ्यकर्मी और ड्राइवर ने महिला को गोद में उठाकर नदी पार कराई…हांलाकि इस दौरान दोनों काफी डरे हुए थे क्योंकि नदी का बहाव तेज था और बालू होने की वजह से पैर फिसलने का डर भी था…लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों ने हिम्मत दिखाई और महिला को नदी पार कराई… महतारी एक्सप्रेस से महिला को अस्पताल लाया गया…जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया…मां और बेटी दोनों स्वस्थ है…महिला के परिजन स्वास्थ्यकर्मियों की इस मदद पर उनका धन्यवाद करते नहीं थक रहे।


लेखक के बारे में