दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत,मृतक के परिजनों को 4-4लाख रूपए देने की घोषणा

Ads

दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत,मृतक के परिजनों को 4-4लाख रूपए देने की घोषणा

  •  
  • Publish Date - August 21, 2018 / 04:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में बारिश के कहर के कारण एक परिवार के तीन लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी दरअसल कल रात से लगातार हो रही बारिश के कारण धोबी घाट स्थित एक दीवार के मकान के ऊपर गिरन से घर में मौजूद मां और उसकी 2 बेटियों की मौत हो गई वहीं तीन अन्य सदस्यों को गंभीर हालात में हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया है। 

ये भी पढ़े –श्रद्धालुओं से भरा टेम्पो पलटा ,12 घायल

बता दें कि हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर भोपाल कलेक्टर  सुदाम खाडे, महापौर आलोक शर्मा, भोपाल आईजी जयदीप प्रसाद पहुंच गए है। इस हादसे में हुई मौत के बाद कलेक्टर ने मृतक के परिजनों को 4-4लाख रूपए देने की घोषणा की है। 

वेब डेस्क IBC24