गणित और विज्ञान के भय से पार पाने में छात्रों की मदद करें: राज्यपाल ने शिक्षकों से कहा

Ads

गणित और विज्ञान के भय से पार पाने में छात्रों की मदद करें: राज्यपाल ने शिक्षकों से कहा

  •  
  • Publish Date - November 29, 2020 / 11:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

मुंबई, 29 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने रविवार को शिक्षकों से उन छात्रों से संपर्क करने का आग्रह किया, जो ऑनलाइन पढ़ाई करने में असमर्थ हैं।

कोश्यारी ने ‘गणित और विज्ञान में और अधिक अच्छे अंक प्राप्त करें’ विषय पर आयोजित वेबिनार में महाभारत के चरित्र एकलव्य का उदाहरण दिया, जिसे तीरंदाजी में जबरदस्त महारत हासिल थी।

राज्यपाल ने कहा कि शिक्षकों को गणित और विज्ञान के भय से पार पाने में छात्रों की मदद करनी चाहिये।

इस वेबिनार का आयोजन सुपरमाइंड फाउंडेशन की ओर से किया गया था, जिसकी निदेशक भारतीय जनता पार्टी की विधायक मेधा कुलकर्णी हैं।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप