हेमंत कटारे हनीट्रैप मामले में जल्द बड़ा खुलासा करेगा फरार आरोपी विक्रमजीत सिंह

Ads

हेमंत कटारे हनीट्रैप मामले में जल्द बड़ा खुलासा करेगा फरार आरोपी विक्रमजीत सिंह

  •  
  • Publish Date - January 29, 2018 / 05:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे हनीट्रैप मामले में हर दिन एक नया मोड़ सामने आ रहा है. अब इस मामले में आठवां वीडियो सामने आया है. मामले में फरार चल रहे आरोपी विक्रमजीत सिंह का वीडियो वायरल हुआ है. आरोपी विक्रमजीत सिंह ने क्राइम ब्रांच पर सनसनीखेज आरोप लगाया है. विक्रमजीत के मुताबिक क्राइम ब्रांच हेमंत कटारे के दवाब पर काम कर रही है. विक्रमजीत का कहना है कि वो जल्द ही सबतू के साथ बड़ा खुलासा करेगा. 

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, आधी रात से बढ़े दाम

     

इस पूरे मामले के बाद छात्रा की मां का वीडियो पहली बार सामने आया जिसमें उसने अपनी को फंसाने का आरोप लगाया है. मां ने कहा है कि उसकी बेटी निर्दोश है उसे जबरन फंसाया जा रहा है, छात्रा की मां ने विक्रमजीत सिंह पर फंसाने का आरोप लगाया था. 

     

ये भी पढ़ें- गुजरात में मिला डायनासोर का अंडा !

लेकिन इन सब के बीच एक बार फिर छात्रा का वीडियो सामने आया  जिसमें वो कह रही है कि वो हेमंत कटारे को परेशान करने के लिए एक प्रैंक वीडियो बनाया था. उसका मकसद सिर्फ उसे परेशान करना था मुझे नहीं मालू था कि मामला इतना बढ़ जाएगा, इसके लिए छात्रा ने हेमंत कटारे से माफी मांगते भी नजर आ रही है.  वहीं इन सब के बीच फरार विक्रमजीत सिंह ने आरोप लगाया है कि छात्रा का माफी मांगने वाला वीडियो, छात्रा की गिरफ्तारी के बाद हेमंत कटारे और पुलिस के सामने बैठकर दबाव डालकर बनाया गया है. आपको बतादें माखनलाल विश्वविद्यालय की छात्रा ने कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे पर रेप का आरोप लगाकर कांग्रेस विधायक से लाखों रूपए की मांग की थी. शिकायत पर पुलिस ने छात्रा को पैसे के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. 

  

 

वेब डेस्क, IBC24