राजनाथ ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया दिवालिया बैंक का पोस्ट डेटेड चेक,योगी का राहुल पर तंज

Ads

राजनाथ ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया दिवालिया बैंक का पोस्ट डेटेड चेक,योगी का राहुल पर तंज

  •  
  • Publish Date - November 15, 2018 / 04:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव के लिए सभी दलों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं भाजपा-कांग्रेस दोनों ने अपने-अपने स्टार प्रचारकों को चुनाव मैदान में उतार दिया है। योगी आदित्यनाथ कोरिया जिले में चुनावी सभा को संबोधित किया। योगी ने बीजेपी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। योगी ने बयान दिया कि कांग्रेस नेतृत्वहीन है, राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस चुनाव नहीं जीतेगी। कांग्रेस ने समाज को तोड़ने का काम किया है। 

पढ़ें- अजय चंद्राकर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला, हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित

चुनावी सभा में निकलने से पहले राजधानी में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रमन सरकार की तारीफों की पुल बांधी, तो कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। राजनाथ ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रमन राज से परिवर्तन साफ दिख रहा है। नक्सली सिमट रहे हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र को राजनाथ सिंह ने दिवालिया बैंक की पोस्ट डेटेड चेक बताया है। इनके घोषणा पत्र का कोई औचित्य नहीं है। कर्ज माफी की बात को लेकर कर्नाटक सरकार का हवाला देते राजनाथ ने सफाई दी कि ये कर्ज माफी की तो बात करते हैं लेकिन कर्नाटक राज्य में क्या हो रहा है इस सवाल का इनके पास कोई जवाब नहीं। 

पढ़ें-इसरो की एक और बड़ी सफलता, जीसेट-29 लॉन्च, अंतरिक्ष से होगी 

नक्सलवाद के सवाल पर गृहमंत्री ने रमन सरकार की रणनीतियों की तारीफ करते हुए कहा कि नक्सलवाद अपने अंतिम चरण पर हैं। लगातार माओवादी सरेंडर कर रहे हैं, रमन की चौथी बार सरकार बनी तो इनका खात्मा निश्चित है। राजनाथ ने अजीत जोगी को मित्र तो बताया लेकिन उन्हें कांग्रेस की बी पार्टी करार दिया। 

 

 

वेब डेस्क, IBC24