ताजमहल परिसर में हिंदू महासभा कार्यकर्ताओं ने की शिव आराधना, महिला समेत तीन कार्यकर्ता गिरफ्तार

ताजमहल परिसर में हिंदू महासभा कार्यकर्ताओं ने की शिव आराधना, महिला समेत तीन कार्यकर्ता गिरफ्तार

ताजमहल परिसर में हिंदू महासभा कार्यकर्ताओं ने की शिव आराधना, महिला समेत तीन कार्यकर्ता गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: March 11, 2021 4:03 pm IST

आगरा: ताजमहल की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने परिसर के भीतर भगवान शिव की कथित रूप से अराधना कर रहे एक हिंदूवादी संगठन के तीन कार्यकर्ताओं को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।

Read More: शादी के चार माह बाद तलाक-तलाक-तलाक, युवती के परिजन दहेज में नहीं दे पाए कार, तो युवक ने तोड़ दिया नाता

ताजगंज थाना के निरीक्षक उमेशचंद्र त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को बताया कि संगठन की एक महिला सहित तीन कार्यकर्ताओं को ताजमहल परिसर में पूजा-अर्चना करने के आरोप में गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है।

Read More: अब विधानसभा में इन शब्दों का प्रयोग नहीं कर पाएंगे विधायक, लागू होगी शब्दों की आचार संहिता

पुलिस ने बताया कि हिंदू महासभा की प्रांतीय अध्यक्ष मीना दिवाकर ने कार्यकर्ताओं के साथ सेण्ट्रल टैंक के पास डायना बेंच पर आरती शुरू कर दी। यह देख कर वहां सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने तीनों को पकड़कर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।

Read More: भाजपा जिला अध्यक्षों की सूची जारी, देखिए किसे मिली नई जिम्मेदारी

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"