bhopal lockdown news : होलिका दहन, शब-ए-बारात और पाम संडे सांकेतिक तरीके से मनाए जाएंगे.. कलेक्टर ने दिए निर्देश
bhopal lockdown news : होलिका दहन, शब-ए-बारात और पाम संडे सांकेतिक तरीके से मनाए जाएंगे.. कलेक्टर ने दिए निर्देश
भोपाल, मध्यप्रदेश। भोपाल में होलिका दहन और शब-ए-बारात के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए होलिका दहन और शब-ए-बारात सांकेतिक रूप से मनाने के निर्देश दिए गए हैं।
पढ़ें- ‘नोट’ पर नया दंगल! इस बार वायरल वीडियो बना सियासी मुद्दा
पाम संडे भी प्रतीकात्मक तरीके से मनाने की अनुमति रहेगी। वहीं होलिका दहन में 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने शनिवार देर रात आदेश जारी कर किया है।
पढ़ें- रात 8 बजे तक ही खुली रहेंगी दुकानें, शादी में 100 लोग हो सकेंगे शामिल, इस जिले में भी धारा 144 लागू
आपको बता दें मध्यप्रदेश में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच बीते 24 घंटे में 2142 नए मरीज मिले और दस मरीज ने इस बीमारी से अपनी जान गवां दी है।
पढ़ें- MP lockdown: रात 10 बजे से लॉकडाउन, प्रदेश के 11 जिलों के 12 शहरों
इसी के साथ प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है, जो बढ़कर अब 12995 तक पहुंच गयी है।

Facebook


