गृहमंत्री ने कहा प्रदेश में शराब नहीं बेचेगी सरकार, जारी किए जाएंगे हफ्ते-10 दिन के छोटे-छोटे टेंडर

गृहमंत्री ने कहा प्रदेश में शराब नहीं बेचेगी सरकार, जारी किए जाएंगे हफ्ते-10 दिन के छोटे-छोटे टेंडर

गृहमंत्री ने कहा प्रदेश में शराब नहीं बेचेगी सरकार, जारी किए जाएंगे हफ्ते-10 दिन के छोटे-छोटे टेंडर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: June 8, 2020 2:48 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकार शराब नहीं बेचेगी, ये कहना है प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का। दरअसल हाईकोर्ट की तरफ से मिले दो विकल्पों के बाद ठेकेदारों ने 70 फीसदी दुकानें सरेंडर कर दी है। अब मध्यप्रदेश सरकार खज़ाना भरने के लिए इन 70 फीसदी दुकानों को छोटे छोटे टेंडर के जरिए खोलने जा रही है।

ये भी पढ़ें: देश में सबसे ज्यादा गेंहू खरीदी करने वाला राज्य बना मध्यप्रदेश, अन्…

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि फिलहाल हफ्ते 10 दिन के टेंडर दिए जाएंगे ताकि दुकानें खुलती रहें, तब तक नीलामी के बाद स्थायी ठेकेदार भी सरकार को मिल जाएंगे।

ये भी पढ़ें: 2 साल की बच्ची के साथ कुएं में कूदी महिला, दोनों की मौत से फैली सनसनी

गौरतलब है कि कोरोना संकट के दौरान शराब दुकानें बंद रहीं जिससे शासन को करोड़ों रुपयों का नुकसान हुआ। इसी दौरान बंद दुकानों के लिए एक्साइज ड्यूटी लिए जाने से नाराज ठेकेदारों ने कोर्ट की शरण ले ली थी। जिसपर कोर्ट ने उन्हें दुकानें सरेंडर करने का विकल्प भी दिया था।

ये भी पढ़ें: हाटपिपल्या उपचुनाव में मनोज चौधरी भाजपा से प्रबल उम्मीदवार! कैलाश व…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com