इस जिले के दौरे पर गृहमंत्री, कई अलग-अलग कार्यक्रमों में होंगे शामिल

इस जिले के दौरे पर गृहमंत्री, कई अलग-अलग कार्यक्रमों में होंगे शामिल

इस जिले के दौरे पर गृहमंत्री, कई अलग-अलग कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: August 17, 2019 1:38 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृह एवं जेल मंत्री ताम्रध्वज साहू शनिवार को गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे। वे गरियाबंद में अलग-अलग बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मंत्री ताम्रध्वज साहू सुबह 9 बजे रायपुर से निकलकर 10.30 बजे सर्किट हाउस गरियाबंद पहुंचेंगे। वे सर्किट हाउस में 10.30 से 11 बजे तक आम जनता से भेंट मुलाकात करेंगे।

ये भी पढ़ें: पुलिस भी रह गई दंग, जब विधायक के घर छापेमार कार्रवाई के दौरान मिला AK47 और जिंदा 

इसके बाद मंत्री ताम्रध्वज साहू सुबह 11 बजे से 11.45 बजे तक जिला अस्पताल गरियाबंद का निरीक्षण और जीवन दीप समिति की बैठक में शामिल होंगे। वे दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक संयुक्त जिला कार्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक और जिला खनिज न्यास निधि की बैठक लेंगे।

ये भी पढ़ें: पीएफ फंड पर होने वाला है यह बड़ा फैसला, कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर

वहीं दोपहर 2.30 बजे इंडोर स्टेडियम गरियाबंद में ऋण माफी त्यौहार, निर्माण कार्यों का लोकार्पण और वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मंत्री ताम्रध्वज साहू 4 बजे गरियाबंद से निकलकर 5.30 बजे रायपुर पहुंचेंगे।


लेखक के बारे में