होटलों में क्राइम ब्रांच की रेड, संदिग्ध हालत में पकड़े गए युवक-युवतियां

होटलों में क्राइम ब्रांच की रेड, संदिग्ध हालत में पकड़े गए युवक-युवतियां

होटलों में क्राइम ब्रांच की रेड, संदिग्ध हालत में पकड़े गए युवक-युवतियां
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: July 20, 2018 3:51 am IST

ग्वालियर। ग्वालियर की क्राइम ब्रांच थाना पुलिस ने आज शहर के रेसकोर्स रोड पर मौजूद तीन होटलों पर रेड की है। इस दौरान क्राइम ब्रांच पुलिस ने युवक-युवतियों को भी पकड़ा है। लेकिन युवतियों को समझाइए इसके बाद छोड़ दिया है, तो वहीं 29 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रेसकोर्स रोड पर मौजूद तीन होटलों में अनैतिक काम चल रहा है। जिसकी सूचना पर पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र बैठाया और शाम के वक्त इन होटलों पर रेड कर दी। रेड के दौरान वहां मौजूद युवक-युवतियों से पुलिस ने पहचान पत्र भी मांगे साथी होटल से भी इनका रिकॉर्ड मांगा।

पढ़ें- ट्रांसपोर्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 90 हजार भारी वाहनों के थम गए पहिए

लेकिन दोनों में से ही कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं करा सका। ऐसे में पुलिस ने पकड़ी गई लड़कियों को उनके परिवार के लोगों से बात कराने के बाद छोड़ दिया है। वहीं पकड़े गए आरोपियों को शहर के पड़ाव थाने में रखा गया है। जहां इन युवकों के दोस्तों ने हंगामा भी मचा दिया। साथ ही उन्हें पुलिस से छुड़ाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग करके उन लोगों को भगा दिया।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ की प्रतिभावान बेटियों का होगा सम्मान,12वीं की टॉपर छात्राओं को मिलेगी स्कॉलरशिप

रेसकोर्स रोड स्थित केसरबाग कॉलोनी में रहने वाली वृद्ध महिलाओं ने कॉलोनी स्थित होटलों में संचालित संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत आईजी अंशुमान यादव से की तो गुरुवार रात को क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमों ने पांच होटलों में छापा मारा और यहां से संदिग्ध हालत में युवक-युवती पकड़े गए। छापा मारने पर होटल के कर्मचारियों ने हंगामा भी किया। इसके बाद भी क्राइम ब्रांच ने सिर्फ युवकों और कुछ होटल कर्मचारियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। एक भी होटल मालिक पर कार्रवाई नहीं की गई।

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में