मोदी के दौरे से पहले नक्सली कर सकते हैं बड़े हमले 

Ads

मोदी के दौरे से पहले नक्सली कर सकते हैं बड़े हमले 

  •  
  • Publish Date - April 10, 2018 / 01:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीजापुर दौरे को लेकर नक्सलियों के तेवर खतरनाक नजर आ रहे है। जिससे छत्तीसगढ़ पुलिस भी चिंतित है। अफसरों ने आशंका जाहिर की है कि नक्सली 2-3 दिनों तक बस्तर में दहशत फैलाने और अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए हिंसक घटनाओं को अंजाम दे सकते है। इस तरह की आशंका जाहिर करते हुए आईबी ने छत्तीसगढ़ पुलिस को अलर्ट जारी किया है।

देखें – 

इसे देखते हुए सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस ने बीजापुर जिला मुख्यालय के 20 किलो मीटर के दायरे में फोर्स को किया मुस्तैद कर दिया है। पिछले 4-5 दिनों से 5 हजार से ज्यादा जवान आसपास के इलाकों में फैलकर चप्पे चप्पे पर नजर रख रहे हैं। बीजापुर के आसपास लगातार आॅपरेशन चलाए जा रहे है।

यह भी पढ़ें – सीतारमण ने बिना गाउन पहने बांटी डिग्रियां, मेडल पाकर सजे-धजे स्टूडेंट्स के चेहरे खिले

संदिग्धों और बाहर से आने वाले हर व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।  हैलीकॉप्टर से आसमान से भी चौकसी की जा रही है । सूत्रों के अनुसार 12 अप्रैल की रात से ही प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल को सील कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए एसपीजी की टीम कल पहुंचने वाली है।

 

वेब डेस्क, IBC24