IBC24 स्वर्णशारदा स्काॅलरशिप 2017, 12वीं के अव्वल छात्रों का आज होगा सम्मान
IBC24 स्वर्णशारदा स्काॅलरशिप 2017, 12वीं के अव्वल छात्रों का आज होगा सम्मान
आज इंदौर में IBC24 स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप 2017 समारोह आयोजन होगा। इसके तहत पिछले दो वर्षों से मध्यप्रदेश में 12वीं बोर्ड में अव्वल आने वाली छात्राओँ का सम्मान करता आया है.. इस बार भी IBC24 स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप के तहत 51 जिलों की टॉपर बेटियों को सम्मानित करने जा रहा है। 7 जुलाई को इंदौर में होने वाले समारोह में पहली बार संभाग स्तर पर टॉपर छात्रों को भी स्कॉलरशिप दिया जाएगा। गुरुवार को समारोह से जुड़े मकसद को और आयोजन के संबंध में इंदौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ..जिसमें IBC24 के एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल और COO विद्याधर खटावकर ने कार्यक्रम से जुड़ी तमाम जानकारियां मीडिया से साझा की… इंदौर में होने वाले इस समारोह में लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन मुख्य अतिथि होंगी..साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान…उर्जा मंत्री पारस जैन और राज्य मंत्री दीपक जोशी भी इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद होंगे…इस दौरान सुपर-30 के फाउंडर आनंद कुमार का भी बच्चों के साथ एक इंटरेक्टिव सेशन होगा ।

Facebook


